स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की परीक्षा का कुलगुरु ने किया औचक निरीक्षण

सागर: रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय, सागर से संबद्ध सागर एवं दमोह जिले के शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर की परीक्षाएँ प्रारम्भ हो चुकी हैं। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विनोद कुमार मिश्रा ने सुबह की पाली में विश्वविद्यालय अध्ययन केंद्र एवं दोपहर की पाली में ज्ञानवीर महाविद्यालय, सागर एवं पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, मकरोनिया बुजुर्ग में आयोजित की जा रही स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं का औचक निरीक्षण किया।

उन्होंने दोनों परीक्षा केन्द्रों की व्यवस्था एवं परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों केन्द्रों पर परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया। कुलगुरु के निरीक्षण के दौरान मकरोनिया कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय सिंह ठाकुर, परीक्षा केंद्राध्यक्ष डॉ. दिव्या गुरु, ज्ञानवीर कॉलेज की प्राचार्य डॉ. पुष्पा खरे, परीक्षा केंद्राध्यक्ष डॉ. रश्मि शर्मा एवं विश्वविद्यालय अध्ययन केंद्र पर कुलसचिव प्रो. शक्ति जैन, परीक्षा केंद्राध्यक्ष डॉ. भावना पटेल, डॉ. पवन खटीक एवं डॉ. मिथलेश शरण चौबे आदि शिक्षक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

छात्र आंदोलन पर अभिनेता आर. माधवन ने तोड़ी चुप्पी, शिक्षा व्यवस्था पर चिंता जताते हुए सरकार से की सख्त कार्रवाई की अपील

Thu Jul 23 , 2026
हैदराबाद, दिल्ली में चल रहे छात्र आंदोलन और पेपर लीक के मामलों पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए अभिनेता और एफटीआईआई (FTII) चेयरमैन आर. माधवन ने एक विस्तृत नोट साझा किया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही देश के निर्माण का आधार है और हर छात्र निष्पक्ष तथा बेहतर शिक्षा प्रणाली का […]

You May Like