शिवम चौरसिया के सेना मे चयनित होने पर शालेय परिवार ने हर्ष व्यक्त किया- बधाई दी

दमोह। शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिंडोरिया के पूर्व छात्र शिवम चौरसिया निवासी बजरिया मुहल्ला हिंडोरिया का भारतीय सेना में अग्निवीर टेक्निकल के पद पर चयन होने पर प्राचार्य व समस्त स्टाफ ने हर्ष व्यक्त कर ढेर सारी हार्दिक बधाई दी.

इस महान अवसर पर शाला के प्रभारी प्राचार्य अनिल गर्ग ने हर्ष के साथ कहा कि छात्र शिवम की ये उपलब्धि विद्यालय, परिवार, नगर एवं पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है व अन्य छात्रों के लिये प्रेरणादायी है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना है कि सैनिक शिवम अपने कर्तव्य पथ पर निरंतर आगे बढे़ एवं सफलता प्राप्त करें। साथ ही अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाते हुये अपने राष्ट्र का नाम रोशन करें। इस शानदार एवं यादगार,अविस्मरणीय मौके पर प्राचार्य गर्ग सहित समस्त शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिंडोरिया परिवार ने बधाई दी।

Next Post

सेफ क्लिक 2.0 साइबर जागरूकता मैराथन: सांसद-विधायक के साथ दौड़े कई सैकड़ो,पुलिस की पुख्ता व्यवस्थाएं रहीं

Mon Jul 6 , 2026
दमोह। शहर में साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए आज सुबह साइबर सेल जागरूकता अभियान सेफ क्लिक 2.0 के तहत शानदार मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।मैराथन का शुभारंभ सांसद राहुल सिंह, विधायक जयंत मलैया और जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे की विशेष मौजूदगी में तहसील ग्राउंड […]

You May Like