पड़रिया खुर्द में पंचायत भवन बना शोपीस, सरपंच-सचिव के घरों के चक्कर काटने को मजबूर ग्रामीण

सिलवानी। जनपद पंचायत सिलवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत पड़रिया खुर्द में पंचायत व्यवस्था की जमीनी हकीकत चिंताजनक सामने आई है। गांव स्तर पर संचालित होने वाली पंचायत व्यवस्था कागजों तक सीमित नजर आ रही है। पंचायत भवनों पर ताले लटके रहने से ग्रामीणों को छोटे-छोटे कामों के लिए सरपंच और सचिव के घरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

कार्यालय खुलने का तय समय नहीं

ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत सचिव और रोजगार सहायक की मनमानी के चलते पंचायत कार्यालय नियमित रूप से नहीं खुलता। कभी खुलता भी है तो केवल एक दो घंटे के लिए औपचारिकता निभाई जाती है। ऐसे में अधिकांश समय ग्रामीणों को ताला ही लटका मिलता है।

मौके पर मिला बंद भवन

ग्राउंड रिपोर्ट के दौरान पंचायत भवन पूरी तरह बंद मिला। परिसर में कोई भी कर्मचारी या जनप्रतिनिधि मौजूद नहीं था। भवन पर ताला लटका होने से परिसर में सन्नाटा पसरा रहा। ग्रामीणों का कहना है कि कार्यालय कभी कभार ही खुलता है जिससे उन्हें योजनाओं की जानकारी तक नहीं मिल पाती।

नियमों की खुलेआम अनदेखी

शासन के निर्देश अनुसार पंचायत कार्यालय सुबह 10:30 बजे से शाम 5 बजे तक खुलना अनिवार्य है, लेकिन पड़रिया खुर्द में इन नियमों का पालन नहीं हो रहा है।

ग्रामीणों की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पंचायत कार्यालय को नियमित समय पर खुलवाया जाए और लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए, ताकि उन्हें बार बार भटकना न पड़े।

इनका कहना है

जिला सीईओ रायसेन कमल सोलंकी ने कहा कि मामला मीडिया के माध्यम से संज्ञान में आया है। शीघ्र जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

जनगणना कार्य का एसडीएम ने किया घर-घर निरीक्षण

Thu May 7 , 2026
सिवनी मालवा। सिवनी मालवा में प्रशासन द्वारा जनगणना कार्य को गंभीरता और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जनगणना 2027 के तहत चल रहे मकान सूचीकरण (हाउस लिस्टिंग) कार्य का क्षेत्र में तेजी से संचालन किया जा रहा है। […]

You May Like