पाकिस्तानी-अमेरिकी नस्ल के खतरनाक कुत्तों को पाला, तो होगी कार्रवाई

ग्वालियर। ग्वालियर में लगातार सामने आ रही कुत्तों के हमलों की घटनाओं के बाद नगर निगम अब एक्शन मोड में है. खास तौर पर पाकिस्तानी नस्ल के पाकिस्तानी बुली, अमेरिकी पिटबुल, रॉटविलर और जर्मन शेफर्ड जैसी आक्रामक मानी जाने वाली नस्लों को लेकर नए निर्देश जारी किए गए हैं. नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि बिना रजिस्ट्रेशन और निर्धारित नियमों का पालन किए ऐसे कुत्तों को पालना महंगा पड़ सकता है.

ग्वालियर में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां पालतू कुत्तों का इस्तेमाल लोगों को डराने-धमकाने या विवाद के दौरान हमला कराने के लिए किया गया. शिकायतों के आधार पर नगर निगम ने शहर में विशेष सर्वे कराने का फैसला लिया है. इसके तहत ऐसे घरों की पहचान की जाएगी, जहां पाकिस्तानी बुली, पिटबुल, रॉटविलर और जर्मन शेफर्ड जैसी नस्लों के कुत्ते पाले जा रहे हैं.

*बिना रजिस्ट्रेशन मिले तो होगी सख्त कार्रवाई*

नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक यदि कोई व्यक्ति निर्धारित नियमों का पालन किए बिना ऐसे कुत्ते पालता पाया गया, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. इतना ही नहीं, नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित कुत्तों को जब्त कर शेल्टर होम भी भेजा जा सकता है. इसके लिए निगम की टीमें घर-घर जाकर सत्यापन करेंगी.

*इस आदेश की वजह कुत्तों के हमलों की बढ़ती घटनाएं*

ग्वालियर में पिछले कुछ समय के दौरान कई गंभीर घटनाएं सामने आई हैं. जून 2024 में एक इनामी बदमाश द्वारा पुलिस टीम के पीछे रॉटविलर कुत्ता छोड़ने का मामला चर्चा में रहा था. वहीं जनवरी 2024 में एक रॉटविलर ने अपने ही मालिक पर हमला कर दिया था, जिससे उसे गंभीर चोटें आई थीं.

Next Post

तेंदूखेड़ा के ग्राम पुरा में अंतिम संस्कार में शामिल हुए मंत्री प्रहलाद पटेल

Sun Sep 6 , 2026
तेंदूखेड़ा/दमोह।जिले के तेंदूखेड़ा ग्राम पुरा में अंतिम संस्कार में मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, नरेंद्र बजाज, रूपेश सेन डॉक्टर आलोक गोस्वामी शामिल हुए। बता दें कि दमोह जिले के ग्राम पुरा में लोधी समाज के वरिष्ठ व लोकप्रिय नेता स्वर्गीय खिलान सिंह (नेताजी), उम्र 80 वर्ष के निधन पर मंत्री उनके […]

You May Like