छह महीने बाद भी 90 डिग्री एंगल ब्रिज की डिजाइन पर निर्णय नहीं

इंदौर: शहर में पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्माणाधीन एमआर-4  लक्ष्मी बाई नगर रेलवे ओवर ब्रिज की डिजाइन तय नहीं की जा रही है. इस बात को 7 माह से ज्यादा समय बीत चुका हैं. शहर में ब्रिज के अधूरे निर्माण से हजारों लोग परेशान हो रहे है. यातायात जाम की स्थिति भी बनी रहती है. खास बात यह है कि उक्त ब्रिज 90 डिग्री एंगल का बनाया जा रहा था और उसका खुलासा नव भारत ने किया था.
इंदौर में पीडब्ल्यूडी द्वारा शहर के एमआर 4 पर लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन का ओवर ब्रिज निर्माण कार्य लंबे समय से बंद है. उक्त ब्रिज 90 डिग्री एंगल से निर्माण होने का मामला सामने आने के बाद से काम बंद पड़ा है. उक्त ब्रिज निर्माण को लेकर अभी तक पीडब्ल्यूडी कुछ तय नहीं कर पा रहा है और ब्रिज की डिजाइन भी नई नहीं आई है. उक्त 90 डिग्री ब्रिज निर्माण का खुलासा नव भारत द्वारा करने के बाद पीडब्ल्यूडी ने ब्रिज का निर्माण कर रोक दिया था.

मौके पर जाकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और वरिष्ठ इंजीनियरों ने खबर की पुष्टि की थी. इसके बाद कमेटी बनाकर रिपोर्ट देने और ब्रिज के डिजाइन बदलने का निर्णय किया गया था. सात महीने बीत चुके है , लेकिन मुख्य अभियंता कार्यालय भोपाल द्वारा ब्रिज की डिजाइन तय नहीं के जा सकी है. नवभारत ने 25 जून 2025 को एमआर 4 पर लक्ष्मीबाई नगर और 4 जुलाई 2025 को 90 डिग्री ब्रिज निर्माण की खबर छापी थी. उसमें बताया गया था कि कहां तक ब्रिज के पीलर खड़े हो गए और सिंहस्थ फंड से बनी सड़क पर बिना सोचे समझे पीलर खड़े कर दिए है.

काम अधूरा पड़ा, लोग हो रहे परेशान
ब्रिज का निर्माण रियाल कंस्ट्रक्शन कर रही है. फिलहाल ब्रिज का काम अधूरा पड़ा है और ब्रिज डिजाइन का निर्णय अभी तक नहीं हुआ है. इस कारण भागीरथपुरा और लक्ष्मीबाई नगर आने जाने वाले लाखों औधोगिक कर्मचारियों और रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस बारे में एसडीओ मनोज जैन ने कहा कि भोपाल से ब्रिज की डिजाइन बदलने और नई डिजाइन पास होकर नहीं आई है. इसी कारण काम बंद पड़ा है

Next Post

आक्रोशित बजरंगियों के तेवर देख शोरूम किया बंद

Tue Apr 21 , 2026
सीहोर। आक्रोशित बजरंगियों ने लेंसकार्ट के शोरूम को बंद कर दिया. कंपनी ने हिंदू कर्मचारियों को माथे पर बिंदी, तिलक लगाने हाथों में कलावा, तुलसी माला, रुद्राक्ष पहनकर ड्यूटी पर आने से मना किया है. वहीं हिजाब पहनने, टोपी लगाने पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है. विश्व हिंदू परिषद बजरंग […]

You May Like

मनोरंजन