नीमच में अवैध खनन पर जेसीबी सहित 5 वाहन जब्त 

नीमच। जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को विभाग की टीम ने नीमच, जावद, सिंगोली और मनासा क्षेत्रों में अभियान चलाकर 1 जेसीबी और 4 ट्रैक्टर जब्त किए। ये वाहन अवैध रूप से रेत, खंडा और मुरूम का परिवहन कर रहे थे।

यह कार्रवाई खनि अधिकारी गजेंद्र सिंह डावर और सर्वेयर सुनील जाधव के नेतृत्व में की गई। टीम ने सुबह से देर रात तक चले अभियान के दौरान अवैध परिवहन में लिप्त वाहनों को मौके पर ही पकड़ा।

पुलिस ने वाहनों को जब्त कर अभिरक्षा में रखा

यह अभियान मध्य प्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन और भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत चलाया गया। जब्त किए गए सभी वाहनों को संबंधित थाना मनासा, नयागांव, डिकेन और जाट की पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। ये वाहन कलेक्टर के आगामी आदेश तक पुलिस की निगरानी में रहेंगे।

Next Post

संकट में सहारा बने सीएम: इंदौर में बुजुर्ग महिला के उपचार और पेंशन की बाधाएं दूर हुईं

Sat Feb 7 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के एक गरीब परिवार की समस्याओं का त्वरित समाधान कराकर संवेदनशीलता का उदाहरण प्रस्तुत किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर में दिनेश प्रजापत एवं उनकी माता श्रीमती रामप्यारी बाई की परिस्थितियों को देखते हुए पेंशन और उनके उपचार से संबंधित प्रकरणों को […]

You May Like