
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के एक गरीब परिवार की समस्याओं का त्वरित समाधान कराकर संवेदनशीलता का उदाहरण प्रस्तुत किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर में दिनेश प्रजापत एवं उनकी माता श्रीमती रामप्यारी बाई की परिस्थितियों को देखते हुए पेंशन और उनके उपचार से संबंधित प्रकरणों को संज्ञान में लिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर त्वरित रूप से केवायसी कर पेंशन प्रक्रिया शुरू कराई तथा अरविंदो अस्पताल में श्रीमती रामप्यारी के समुचित उपचार की व्यवस्था कराई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश भी दिए।
