न्यायालय की रोक के बाद भी किया निर्माण, प्रकरण दर्ज

जबलपुर: मझौली थाना अंतर्गत ग्राम सुहजनी मेें विवादित भूमि पर निर्माण किए जाने पर रोक लगाने के बाद भी दीवार बनाई गई। आदेश का उल्लंघन करने वाले पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक पद्माकर चिटनवीस निवासी ग्राम सुहजनी ने लिखित शिकायत की कि उसके परिवार कीे सदस्य गौरी बाई के खसरा न.- 370 की भूमि व उसके सामने की रोड की सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर ब्रजेश उर्फ भीम निवासी ग्राम सुहजनी द्वारा मकान निर्माण किया जा रहा था.

शिकायत पर यथा स्थिति आदेश न्यायालय तहसीलदार मझौली द्वारा 27 फरवरी 25 को जारी किया गया था। वर्तमान में उक्त प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। 23 मई 25 के रात्रि 12.15 बजे से उपरोक्त विवादित भूमि पर भीम उर्फ ब्रजेश द्वारा पुन: निर्माण प्रारंभ कर दिवाल बनाते हुये न्यायालय द्वारा जारी यथा स्थति आदेश व निर्देशों का उल्लघन किया गया है, इसके साथ ही विरोध करने पर धमकी दे रहा है।

जांच में पाया गया कि ग्राम सुहजनी के प.ह.न. 30 के खसरा क्र.370 रकवा 1.98 के भूमि पर न्यायालय तहसीलदार मझौली द्वारा. 27 फरवरी 2025 के आदेश के तहत उक्त भूमि पर किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य करने पर अस्थायी रोक लगायी गयी है। इसके बावजूद ग्राम सुहजनी का ब्रजेश उर्फ भीम द्वारा न्यायालय के द्वारा लगाई गई रोक के आदेश का उल्लंघन कर निर्माण कार्य किया जा रहा है।

Next Post

चरित्र संदेह पर पत्नी को खिलाया जहर, एफआईआर दर्ज

Tue May 27 , 2025
जबलपुर: खितौला थाना क्षेत्र में चरित्र संदेह पर पति ने पत्नी को जहर खिला दिया। महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बयान दर्ज करने के बाद आरोपित पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक श्रीमती वर्षा पटैल 34 वर्ष निवासी ग्राम गढचपा […]

You May Like