
पथरिया/दमोह। अग्नि वीर में ट्रेनिंग कर चार जवान घर लौटे चारो अग्निवीर ज़वानों का ग्राम केवलारी में स्वागत किया गया। समारोह का आयोजन ग्राम पंचायत के सरपंच राजेश प्रताप सिंह लोधी ने सभी को फूलमाला पहनाकर व राष्ट्रीय चिन्ह सील्ड भेट कर सम्मानित किया उक्त अवसर पर सचिव राजू राजपूत,बद्री पटेल तथा ग्रामीणों ने जवानों का गुलाल लगाकर,फूलमाला पहनाकर व पुष्पवर्षा कर सम्मान किया गया. पथरिया फिजिकल अकैडमी के कोच विकास पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी नवनियुक्त जवानों की ट्रेनिंग व पोस्टिंग माखन पटेल ट्रेनिंग सेंटर बेंगलुरु पोस्टिंग असम,विशाल सिंह लोधी ट्रेनिंग सेंटर उड़ीसा पोस्टिंग लेह लद्दाख,प्रशांत रजक ट्रेनिंग जबलपुर पोस्टिंग अमृतसर पंजाब में की गई व राजीव अहिरवार जिनकी ट्रेंनिंग अभी बैंगलोर में चल रही है.सरपंच राजेश प्रताप सिंह ने अग्नि वीर जवानों की सफलता पूरे जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है उन्होंने कहा कि अनुशासन कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प के बल पर कोई भी युवा अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है उन्होंने युवाओ से सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने व राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रीय भागीदारी निभाने का आव्हान किया जवानों के सभी स्नेहीजनो सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्तिथि रहे.
