मुंबई 28 नवंबर (वार्ता) मुंबई में गुरुवार रात कुर्ला पश्चिम के किस्मत नगर में खलील शेख चॉल में भीषण आग लग गई।
अधिकारियों ने शुक्रवार को इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि आग में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि आग बुझाने के लिए कई दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गयी। उन्होंने बताया कि आग रात 11:08 बजे लगी और तीन व्यावसायिक इमारतों और इतनी ही संख्या में आवासीय इमारतों को प्रभावित किया।
मुंबई अग्निशमन विभाग (एमएफबी) के कर्मियों ने आज तड़के 3:15 बजे आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
Next Post
पचास देश के साथ एफटीए पर बात कर रहा है भारत : गोयल
Fri Nov 28 , 2025
नयी दिल्ली, 28 नवंबर (वार्ता) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत मौजूदा समय में 14 देशों और देश के समूह के साथ मुक्त व्यापार संधि (एफटीए) पर बात कर रहा है जिसमें कुल 50 देश शामिल हैं। श्री गोयल ने यहां उद्योग मंडल फिक्की […]

You May Like
-
3 weeks ago
मानव सेवा ही वास्तविक व सच्ची माधव सेवा: ठाकुर
