दमकल वाहनों की मरम्मत हो, कांग्रेस पार्षद दल ने सौंपा ज्ञापन

छिंदवाड़ा। नगर निगम क्षेत्र के 48 वार्डों की जनता से भारी-भरकम कर वसूले जाने के बावजूद आपात स्थितियों में सुरक्षा के लिए निगम के पास दुरुस्त वाहन उपलब्ध नहीं हैं। जर्जर दमकल और अन्य वाहनों के सहारे आग बुझाने की नाकाम कोशिशों से नागरिकों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्षद दल ने मंगलवार को निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में हाल ही में अहिंसा टेंट हाउस में लगी आग का उल्लेख करते हुए कहा गया कि घटना के दौरान मौके पर पहुंची दोनों दमकल गाड़ियों में गंभीर तकनीकी खामियां थीं—एक का पाइप फटा हुआ था, जबकि दूसरी में सीढ़ियां तक नहीं थीं। समय पर दमकल के न चल पाने से आग पर काबू नहीं पाया जा सका और नुकसान बढ़ गया।

पार्षद दल ने मांग की कि दमकल सहित अन्य आवश्यक वाहनों का तत्काल मेंटेनेंस कराया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। ज्ञापन सौंपने के दौरान नगर निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनू मांगो, नेता प्रतिपक्ष हंसा अंबर दाढ़े, तरुण कराड़े, नदीम अहम, सरला सिसोदिया, ब्रजेश टिंकू राय, सरिता चिंटू काले, नौशीन शोबी कुरैशी समेत कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Post

चोरी के संदेह में युवक की पीट-पीटकर हत्या, डॉक्टर सहित तीन गिरफ्तार

Tue Sep 9 , 2025
छिंदवाड़ा। चोरी के संदेह में एक युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने का मामला हत्या में बदल गया. डॉक्टर और उसके साथियों ने युवक को खंभे से बांधकर लाठी-डंडों व पाइप से इतना पीटा कि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने डॉक्टर सहित तीन आरोपियों को […]

You May Like