कश्मीर में भूकंप के झटके

श्रीनगर, 02 फरवरी (वार्ता) जम्मू-कश्मीर में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए।

जानकारी के अनुसार भूकंप का केन्द्र बडगाम ज़िले में था, जिससे घाटी के कुछ हिस्सों में थोड़ी देर के लिए दहशत फैल गई। भूकंप से किसी तरह के जान माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार आज सुबह 5:35 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.8 मापी गयी।

अधिकारियों ने बताया कि भूकंप का केन्द्र 33.9 उत्तरी अक्षांश और 74.76 पूर्वी देशांतर पर 10 किलोमीटर की गहराई पर था।

उन्होंने बताया कि भूकंप के झटके श्रीनगर, बारामूला, पुलवामा, शोपियां और आस-पास के इलाकों में भी महसूस किए गये, जिससे लोग घरों से बाहर निकल आए।

 

Next Post

जोन स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में सीधी जिले का उत्कृष्ट प्रदर्शन

Mon Feb 2 , 2026
सीधी:जिले ने जोन स्तरीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संभाग में अपनी सशक्त पहचान बनाई है। यह प्रदर्शनी राज्य शिक्षा केंद्र, भोपाल के तत्वावधान में डाइट रीवा में दिनांक 29 एवं 30 जनवरी 2026 को आयोजित की गई, जिसमें रीवा संभाग के समस्त जिलों के […]

You May Like