जोन स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में सीधी जिले का उत्कृष्ट प्रदर्शन

सीधी:जिले ने जोन स्तरीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संभाग में अपनी सशक्त पहचान बनाई है। यह प्रदर्शनी राज्य शिक्षा केंद्र, भोपाल के तत्वावधान में डाइट रीवा में दिनांक 29 एवं 30 जनवरी 2026 को आयोजित की गई, जिसमें रीवा संभाग के समस्त जिलों के चयनित प्रतिभागियों ने अपने मार्गदर्शी शिक्षकों के साथ सहभागिता की।डाइट रीवा में संपन्न इस प्रदर्शनी में सीधी जिले के विद्यार्थियों ने विभिन्न विधाओं में उल्लेखनीय से प्रदर्शन करते हुए निर्णायकों एवं उपस्थितजनों की सराहना प्राप्त की।

प्रदर्शनी के घोषित परिणामों के अनुसार विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान मॉडल में सीधी जिले ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं पर्यावरण नाटिका विधा में भी सीधी जिले को प्रथम स्थान हासिल हुआ। इसके अतिरिक्त अन्य विधाओं में सीधी जिले ने द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर उत्कृष्टता का परिचय दिया।प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के लिए चयन किया गया है, जहां उन्हें अपने नवाचार एवं प्रस्तुति कौशल का प्रदर्शन करने का अवसर प्राप्त होगा।

सीधी जिले को यह उपलब्धि कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी के कुशल नेतृत्व एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शैलेंद्र सिंह सोलंकी के मार्गदर्शन में, जिला शिक्षा केंद्र सीधी के प्रभावी संयोजन से प्राप्त हुई है।इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी पवन कुमार सिंह, डीपीसी विनय मिश्रा एवं एपीसी (अकादमिक) विष्णु पांडेय द्वारा चयनित विद्यार्थियों एवं उनके मार्गदर्शी शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।

Next Post

खनिज के अवैध परिवहन पर जिला टास्क फोर्स की सख्त कार्रवाई

Mon Feb 2 , 2026
सीधी: कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी स्वरोचिष सोमवंशी, पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी एवं वनमण्डलाधिकारी श्रीमती प्रीति अहिरवार के निर्देशन तथा जिला खनिज अधिकारी कपिल मुनि शुक्ला के कुशल मार्गदर्शन में वन-खनिज-पुलिस के संयुक्त दल (जिला टास्क फोर्स) द्वारा अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। प्रभारी खनि निरीक्षक देवेंद्र […]

You May Like