800 किलोमीटर चलने वाली राष्ट्रीय साइक्लिंग एक्सपीडिशन का स्वागत

ग्वालियर: भारत की खेल संस्कृति को नई दिशा देने और फिटनेस का संदेश जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आज ग्वालियर के अटल बिहारी वाजपेयी प्रशिक्षण केंद्र में पैडल फॉर प्राइड नामक 800 किलोमीटर लंबी राष्ट्रीय साइक्लिंग एक्सपीडिशन का भव्य स्वागत किया गया। यह आयोजन मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय खेल महोत्सव 2025 का हिस्सा है।

मुख्य अतिथि सांसद भारत सिंह कुशवाह ने इस बात को सराहा कि इस ऐतिहासिक यात्रा का उद्देश्य हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की अमर विरासत को सम्मानित करना और देशभर के युवाओं को खेल, अनुशासन, फिटनेस और राष्ट्रीय एकता से जोड़ना है। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9:30 बजे हुआ, जिसमें साइक्लिस्ट्स द्वारा मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और इसके बाद खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि खेल केवल शारीरिक फिटनेस का माध्यम नहीं है, बल्कि यह जीवन में अनुशासन, सामूहिकता और राष्ट्रभक्ति की भावना भी जगाता है। मेजर ध्यानचंद जैसे महान खिलाड़ियों की प्रेरणा से ही युवा आगे बढ़ते हैं और देश को गौरव दिलाते हैं।

Next Post

विजयपुर विधायक को हाईकोर्ट से मिली राहत, मुकेश मल्होत्रा के बयान संशोधन की अनुमति मिली

Sat Aug 30 , 2025
ग्वालियर: हाईकोर्ट ग्वालियर खंडपीठ ने चुनाव याचिका में एक अहम आदेश जारी किया है। विजयपुर सीट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा को अपने लिखित बयान में संशोधन की अनुमति मिल गयी है। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि कानून का उल्लेख करना अनिवार्य नहीं है। हालांकि विवाद का जल्द समाप्त […]

You May Like