किसी भी भूस्वामी की अनुमति के बगैर नहीं होगा खनन कार्य

आलीराजपुर। विभाग द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार भारतीय भू वैज्ञानिक सर्वेक्षण द्वारा किए गए सर्वे में खनिज ब्लॉक बड़ी जुवारी में ग्रेफाइट खनिज की पुष्टि हुई है। नियमों के अनुसार ग्राम पंचायत के माध्यम से ग्राम सभा का अभिमत लिया जाता है, ताकि आपत्ति अथवा अनापत्ति दर्ज कर शासन को अवगत कराया जा सके। खनिज विभाग द्वारा स्पष्ट किया कि ग्राम सभा के प्रस्ताव एवं निजी भू-स्वामियों की सहमति के बिना किसी भी शासकीय अथवा निजी क्षेत्र में खनन कार्य नहीं किया जा सकता। इसके अतिरिक्त वन, पर्यावरण एवं अन्य संबंधित 14 विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करना भी अनिवार्य होता है।

कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने नागरिकों से अपील की है कि भ्रामक संदेशों पर ध्यान न दें, क्योंकि ग्राम सभा और भू-स्वामियों की अनुमति के बिना क्षेत्र में किसी भी प्रकार का खनन कार्य नहीं किया जाएगा।

Next Post

फोरलेन पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन गंभीर घायल

Tue Sep 1 , 2026
नीमच। नीमच सिटी थाना क्षेत्र में मंगलवार को फोरलेन स्थित बरखेड़ा हाड़ा चौराहे के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां […]

You May Like

मनोरंजन