वृद्धा से चैन लूटने वाला शातिर गिरफ्तार, 1.40 लाख की ज्वेलरी बरामद

इंदौर। लसूड़िया पुलिस ने 76 वर्षीय वृद्ध महिला से चैन लूट की वारदात का खुलासा करते हुए शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 1.40 लाख रुपए कीमत की सोने की चैन और वारदात में उपयोग बाइक जब्त की है.

थाना प्रभारी तारेश कुमार सोनी ने बताया कि 19 मार्च को तुलसी नगर निवासी शकुंतला चौकसे उम्र 76 साल सुबह पूजा का सामान लेकर घर लौट रही थीं. इसी दौरान एक युवक बिना नंबर की बाइक से आया और रास्ता पूछने के बहाने उन्हें रोककर धक्का दिया और गले से सोने की चैन छीनकर फरार हो गया था. मामले में लसूड़िया थाने में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई थी. घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम गठित कर करीब 50 से 60 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले. तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर रात को आरोपी सुरेश सरोज उम्र 50 साल निवासी देवास हाल निवासी इंदौर को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह इंदौर में रैपिडो चलाता है और इसी दौरान क्षेत्र में रेकी करता था. घटना के दिन उसने महिला को अकेले देखकर वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने उसके पास से 11 ग्राम वजनी सोने की चैन और होंडा शाइन बाइक जब्त की है. आरोपी के खिलाफ पूर्व में देवास में चोरी और लूट के कई मामले दर्ज हैं. फिलहाल आरोपी को रिमांड पर लेकर अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है.

Next Post

पटेल मार्केट में भीषण आग, तीन दुकानें जलीं; एक घंटे में पाया काबू

Sat Mar 28 , 2026
इंदौर। तेजाजी नगर थाना क्षेत्र स्थित पटेल मार्केट में शनिवार को एक दुकान में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और पास के मेडिकल स्टोर व क्लिनिक को भी अपनी चपेट में ले लिया. घटना से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई. सूचना पर पुलिस और […]

You May Like