जबलपुर:आवासीय प्लाट बेचने के नाम पर 4 लाख 52 हजार रूपए हड़पने वाले बिल्डर के खिलाफ बरगी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।बरगी पुलिस ने बताया कि अंजना चौहान पति राजू चौहान 50 वर्ष निवासी मंडला रोड बिलहरी गोराबाजार ने रिपोर्ट दर्ज कराई।
कि विपिन तिवारी पिता विजय तिवारी निवासी ग्राम बलपुरवा तह. सोहागपुर जिला शहडोल मो., प्रबंधक निदेशक आईजीआईएस रियलटी कस्ट्रेक्शन प्राईवेट लिमिटेड चौथी मंजिल मोहित हाईट्स होम साईस रोड जबलपुर राईट टाऊन जबलपुर ने बरगी स्थित प्लाट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी कर फर्जी प्लाट का विक्रय पत्र निष्पादित किया और 4 लाख 52 हजार रूपए ऐंठ लिए। विपिन तिवारी द्वारा अन्य और भी लोगो के साथ उक्त भूमि आवासीय भूमि में परिवर्तित किये बिना आवासीय प्लाट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करते हुए लाखों रूपए हड़…
