ट्रेन के सामने कूदकर जान देने वाली मां-बेटी की हुई पहचान

सतना :प्रयागराज सतना रेलखण्ड पर बगहा बाईपास के निकट मालगाड़ी के सामने कूदकर जान देने वाली मां और बेटी की पहचान मंगलवार को हो गई. इस मामले में पुलिस द्वारा शुरु की गई जांच में प्रारंभिक तौर पर पारिवारिक विवाद सामने आया. हलांकि पुलिस द्वारा उन सटीक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है जिसके चलते मां-बेटी द्वारा इस तरह का आत्मघाती कदम उठा लिया गया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की रात लगभग 9 बजे प्रयागराज से सतना की ओर आ रही एक मालगाड़ी जैसे ही बगहा बाईपास के निकट पहुंची वैसे ही रेलवे ट्रैक के किनारे खड़ी मां और बेटी ने अचानक ही इंजना के सामने छलांग लगा दी. यह देख लोको पायलट असहज हो गए और फौरन ही घटना की सूचना स्टेशन प्रबंधक को दी गई. स्टेशन प्रबंधक के जरिए मेमो मिलने पर जीआरपी और आरपीएफ अमला मौके पर पहुंच गया. दोनों शवों को कब्जे में लेकर जिला चिकित्सालय की मर्चुरी में भेज दिया गया.

इसके साथ ही मृतकों की पहचान करने का प्रयास किया गया. लेकिन सोमवार की रात तक दोनों की पहचान नहीं हो सकी. अगले दिन सुबह सोशल मीडिया के जरिए जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे और मृतकों की पहचान की. मृतको की पहचान श्रीमती खुशबू सिंह 34 वर्ष और उनकी बेटी आराध्या सिंह 13 वर्ष के तौर पर हुई. मृतका और बेटी उचेहरा क्षेत्र के उरदना गांव के निवासी थे और वर्तमान समय में वे बगहा क्षेत्र में रह रहे थे. मृतका खुश्सबू के पति अखिलेश सिंह की हार्डवेयर की दुकान है. जबकि खुशबू का माएका रीवा जिले में है.
जांच में जुटी पुलिस
मंगलवार को मृतका खुशबू के माएके पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए. लेकिन पोस्टमार्टंम के दौरान मृतका के पति अखिलेश वहां नहीं पहुंचे. हलांकि यह बात पुलिस को खटकी भी लेकिन माएके पक्ष की ओर से ऐसी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा सकी. जिससे कि घटना के पीछे के कारण सामने आ सकें. हलांकि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद का कारण सामने आ रहा है. लेकिन पुलिस द्वारा पारिवारिक पृष्ठभूमि और पारिवारिक विवाद से लेकर अन्य सभी कोण से जांच की जा रही है.

Next Post

विषैले भोजन से 1 बेटे की मौत, पति-पत्नी व बेटा गंभीर

Wed Mar 11 , 2026
सतना : जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र अंतर्गत बांध गांव में उस वक्त दलि दहला देने वाली घटना सामने आई जब विष मिला भोजन करने के कारण पूरे परिवार की हालत गंभीर हो गई. मेडिकल कॉलेज रीवा में उपचार के दौरान जहां बड़े बेटे की मौत हो गई वहीं […]

You May Like