बिजली कटने पर ग्रामीणों ने ब्यावरा-सुठालिया रोड पर स्टेट हाइवे रोका

सुठालिया। ब्यावरा-सुठालिया मार्ग पर गिंदौरहाट जोड़ के यहां सोमवार को समीपस्थ ग्राम सडिया के ग्रामीणों ने विद्युत विभाग द्वारा गांव की बिजली काटी जाने के विरोध में स्टेट हाइवे ब्यावरा-सुठालिया मार्ग पर चक्काजाम कर दिया. आधे घंटे से अधिक समय तक जाम रहने से मार्ग के दोनों और वाहनों कि कतार लग गई.

जानकारी के अनुसार तीन दिन पूर्व विद्युत विभाग द्वारा सुठालिया रोड पर स्थित ग्राम गिंदौरहाट के समीप सडिय़ा गांव में घरेलू एवं पम्प कनेक्शन दोनों की बिजली सप्लाई बकाया राशि के चलते काट दी गई. इससे ग्रामीणों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

सोमवार को ग्रामीणजन एकजुट हो

ब्यावरा-सुठालिया मार्ग पर एकत्रित हुए और दोपहर करीब 12 बजे के आसपास स्टेट हाइवे को रोक दिया. विद्युत विभाग का कहना है कि बकाया राशि के चलते बिजली सप्लाई को डिसकनेक्ट किया गया. विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार संबंधित गांव में पम्प कनेक्शन पर करीब 28 लाख एवं घरेलू कनेक्शन पर लगभग 12 लाख रुपये की राशि बकाया है. चक्काजाम के दौरान मौके पर पहुंचे विभाग के अधिकारियों से चर्चा के दौरान ग्रामीणों की तरफ से यह कहा गया कि वह 6 लाख की बकाया राशि को जमा करवा रहे है, इस पर विभाग द्वारा घरेलू बिजली सप्लाई बहाल करने की बात कही.

मौके पर पहुंचा प्रशासनिक अमला चक्काजाम की जानकारी लगते ही विद्युत विभाग के एई अमितेश अर्थ, जेई प्रीतेश ठाकरे सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा. अधिकारीद्वय द्वारा ग्रामीणों से चर्चा की गई. जिसमें एक निर्धारित बकाया राशि जमा करने पर सहमति होने के उपरांत जाम समाप्त कर दिया गया.

वाहनों की लगी कतारे

स्टेट हाइवे वाले ब्यावरा-सुठालिया रोड पर काफी व्यस्त यातायात रहता है, ऐसे में इस मार्ग पर आधे घंटे से अधिक समय तक जाम होने से मार्ग के दोनों और वाहनों की लम्बी कतारे लग गई. यात्री वाहन, स्कूल वाहन सहित नियमित रुप से अपने कार्य स्थल पर आने-जाने वालों, आवश्यक कार्य से आने-जाने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. बकायादारों के कर रहे डिसकनेक्शन विद्युत विभाग द्वारा सुठालिया स्थित ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में पम्प एवं कमर्शियल कनेक्शन वाले बड़े बकायादारों के कनेक्शन डिसकनेक्ट किए जा रहे है. जेई प्रीतेश ठाकरे के अनुसार सुठालिया क्षेत्र में पम्प कनेक्शन वाले करीब 86 बकायादारों के कनेक्शन डिसकनेक्ट किए गये. इनमें लगभग 20 उपभोक्ताओं के द्वारा बकाया राशि जमा भी कर दी गई. इसी तरह कमर्शियल कनेक्शन वाले लगभग 90 बकायादारों के कनेक्शन डिसकनेक्ट किए गये. विभाग द्वारा आगे भी इस तरह की कार्यवाई जारी रहने के संकेत दिए गये है.

Next Post

उच्चतम न्यायालय ने बांके बिहारी जी महाराज मंदिर के दर्शन का समय बदलने पर जारी किये नोटिस

Mon Dec 15 , 2025
नयी दिल्ली, 15 दिसंबर (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को मथुरा में बांके बिहारी जी महाराज मंदिर के दर्शन के समय में बदलाव और देहरी पूजा को बंद करने को चुनौती देने वाली एक याचिका पर उत्तर प्रदेश राज्य और न्यायालय द्वारा गठित उच्च-स्तरीय समिति से जवाब मांगा। मुख्य न्यायाधीश […]

You May Like

मनोरंजन