भारतीयों पर अत्याचार को लेकर ट्रम्प से बात करें मोदी : कांग्रेस

नयी दिल्ली, 10 जून (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि अमेरिका में भारतीयों को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारतीयों पर हो रहे अत्याचार को रोकने में विफल रहे हैं, इसलिए अब श्री मोदी को तत्काल अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से इस बारे में बात करनी चाहिए।
कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने मंगलवार को यहां सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि अमेरिका में भारतीय नागरिकों के सम्मान को ठेस पहुंचाई जा रही है और भारतीयों को अपमानित करने की घटना श्री ट्रम्प के राष्ट्रपति पद पर बैठने के साथ से आरंभ हो गई थी जो रुकने का नाम नहीं ले रही है। अमेरिका में आए दिन भारतीयों के साथ अन्याय होने और उन्हें प्रताड़ित करने की खबरें आ रही हैं और मोदी सरकार इस काम में पूरी तरह से विफल रही है।
श्री रमेश ने कहा, “मोदी सरकार भारत और भारतीयों के सम्मान की रक्षा करने में विफल हो रही है। इतिहास में पहली बार किसी अमेरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने वाशिंगटन डीसी में भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य कार्रवाई रोकने की घोषणा की है। अमेरिकी राष्ट्रपति लगातार भारत पर दबाव बनाए रखने का श्रेय ले रहे हैं। इस बीच, प्रधानमंत्री मोदी युद्ध विराम या अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ हो रहे अत्याचारों पर बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पाए हैं।”
उन्होंने कहा कि भारत और भारतीयों के सम्मान की रक्षा करना प्रधानमंत्री मोदी की सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में से एक है। हम मांग करते हैं कि श्री मोदी राष्ट्रपति ट्रंप से बात करें और भारतीयों के खिलाफ हो रहे अत्याचारों और अमेरिका में लाखों भारतीय छात्रों में व्याप्त भय के मामले में हस्तक्षेप करने की अपील करें।

Next Post

खरगे ने लोकसभा में उपाध्यक्ष पद पर शीघ्र नियुक्ति को लेकर मोदी को लिखा पत्र

Tue Jun 10 , 2025
नयी दिल्ली, 10 जून (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर लोकसभा में उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति के लिए जल्द से जल्द प्रक्रिया शुरु करने का आग्रह करते हुए कहा है कि यह संवैधानिक व्यवस्था है इसलिए इस दिशा में शीघ्र कदम उठाए जाने आवश्यक […]

You May Like