मुंबई: मध्य प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है कि ग्वालियर की युवा क्रिकेटर अनुष्का शर्मा को साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम में जगह मिली है। 22 वर्षीय अनुष्का एक प्रतिभाशाली बैटिंग ऑलराउंडर हैं, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर यह मुकाम हासिल किया है।ग्वालियर में जन्मी अनुष्का ने बचपन से ही क्रिकेट के प्रति जुनून दिखाया।
शुरुआत में उन्होंने अपने भाई के साथ घर के आंगन में खेलना शुरू किया और बाद में 14 वर्ष की उम्र में ग्वालियर जिला क्रिकेट संघ के ट्रायल के जरिए औपचारिक प्रशिक्षण लिया।
मध्य प्रदेश अंडर-19 टीम की कप्तानी कर चुकी अनुष्का ने सीनियर इंटरजोनल टूर्नामेंट और टी-20 प्रतियोगिताओं में भी प्रभावी प्रदर्शन किया।
महिला प्रीमियर लीग 2026 में गुजरात जायंट्स ने उन्हें 45 लाख रुपये में खरीदा, जहां उन्होंने अपनी गेंदबाजी से दो सीजन में 26 विकेट हासिल किए।उनकी इस उपलब्धि से ग्वालियर सहित पूरे मप्र में उत्साह का माहौल है और इसे प्रदेश में महिला क्रिकेट के बढ़ते स्तर का संकेत माना जा रहा है।
