गोविंदपुरा में स्कूल के पास गांजा बेचने की फिराक में थे तस्कर, क्राइम ब्रांच ने दबोचा

भोपाल। क्राइम ब्रांच पुलिस ने गोविंदपुरा इलाके में 7.670 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है. पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से मिले एक मोबाईल फोन को भी जब्त कर लिया है. बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख 30 हजार आंकी गई है.

क्राइम ब्रांच पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी कि गोविंदपुरा इलाके में एक स्कूल के पास खाली ग्राउंड पर एक संदिग्ध युवकों अवैध मादक पदार्थ गांजा बेचने की फिराक में खड़ा था. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ा. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अभिषेक विश्वकर्मा (24) निवासी जिला दमोह और जितेन्द्र लोधी (28) निवासी विलखिरिया के तौर पर बताई. पुलिस ने आरोपियों के पास से 07 किलो 670 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया. आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया.

Next Post

घर के बाहर खेलते-खेलते पानी की टंकी में गिरा 3 साल का मासूम, दम घुटने से गई जान

Sat May 23 , 2026
भोपाल। पानी की टंकी में डूबने से तीन साल के मासूम की मौत हो गई. अरेरा कॉलोनी में रहने वाले मासूम लव अहिरवार के साथ यह हादसा उस दौरान हो गया, जब बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था और पानी से भरी टंकी में अचानक से गिर गया. […]

You May Like