
भोपाल। पानी की टंकी में डूबने से तीन साल के मासूम की मौत हो गई. अरेरा कॉलोनी में रहने वाले मासूम लव अहिरवार के साथ यह हादसा उस दौरान हो गया, जब बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था और पानी से भरी टंकी में अचानक से गिर गया. हबीबगंज थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है.
जानकारी के मुताबिक अरेरा कॉलोनी ई-3 इलाके में मासूम बच्चे लव अहिरवार के साथ यह हादसा शुक्रवार दोपहर को हुआ. लव के पिता ब्रजेश अहिरवार कॉलोनी में ही एक बंगले में काम करते हैं. वह अपने परिवार के साथ सर्वेंट क्वार्टर में रहते हैं. इस बंगले के बाहर पानी जमा करने के लिए एक छोटी टंकी बनी है. ब्रजेश और उनकी पत्नी उस समय अपने काम में जब बिजी थे, इस दौरान लव खेलते हुए बाहर निकला और पानी की टंकी के पास चला गया, जहां उसकी बहन नहा रही थी. बहन की बहन पानी से निकली और कुछ दूर चली गई. इस दौरान टंकी के पास खड़ा मासूम लव अचानक से पानी में चला गया. किसी का भी इस हादसे पर ध्यान नहीं गया और टंकी के पानी में ही लव का दम घुट गया. मासूम बच्चे के हुए हृदयविदारक हादसे परिवार के लोग दुखी है. हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.
