अल्माटी, 18 अगस्त (वार्ता) कजाकिस्तान के अकमोला क्षेत्र के त्सेलिनोग्राद जिले में एक हल्के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से पायलट और एक महिला की मौत हो गयी है। परिवहन मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।
मंत्रालय ने बताया कि एक एयरोस्टार आर40एफ यूपी-एलए229 विमान सामान्य विमानन उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें किसी तरह की कोई खराबी नहीं थी।
विमान दुर्घटना की जांच के लिये एक आयोग का गठन किया गया है। क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवा विभाग ने पुष्टि की है कि डॉक्टरों की टीम के पहुंचने से पहले ही वहां एक पायलट और एक महिला मृत पायी गयी थी।
