सीहोर. कमजोर वर्ग एवं वंचित समूह के बच्चों के गैर अनुदान मान्यता प्राप्त अशासकीय स्कूलों में नि:शुल्क प्रवेश का प्रथम चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. आवंटन के बाद स्कूल में प्रवेश एवं स्कूल द्वारा मोबाइल ऐप से एडमीशन रिपोर्टिंग आज 30 जून तक की जा सकेगी. द्वितीय चरण के लिए नवीन आवेदन पंजीयन नहीं होगा. जिन्होंने प्रथम चरण में आवेदन किया था और पात्र पाए गए थे, उनका प्रथम चरण में कोई स्कूल आवंटित नहीं हुआ था. वह द्वितीय चरण के लिए स्कूल की च्वाइस अपडेट कर सकते हैं. जिन आवेदकों को प्रथम चरण में स्कूल आवंटन हुआ है. स्कूल पसंद नहीं आने पर आवंटित स्कूल में एडमीशन नहीं लिया है, वह द्वितीय चरण में च्वाइस अपडेट कर सकते हैं.
ऐप से एडमीशन की रिपोर्टिंग आज तक
