विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत बाल एवं शिशु रोग विभाग में क्विज़ प्रतियोगिता

ग्वालियर: विश्व स्तनपान सप्ताह के उपलक्ष्य में गजरा राजा मेडिकल कॉलेज में बाल एवं शिशु रोग विभाग द्वारा स्नातक मेडिकल छात्रों के लिए क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. अजय गौड़ के नेतृत्व, वरिष्ठ चिकित्सक प्रो. डॉ. सुनीता प्रसाद, डॉ. सतेंद्र राजपूत एवं डॉ. अवधेश वर्मा के मार्गदर्शन में हुआ। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य स्तनपान के महत्व के बारे में मेडिकल छात्रों को जागरूक करना, उनके ज्ञान को बढ़ाना और समाज में इस विषय पर सकारात्मक संदेश फैलाना था।
कार्यक्रम में गजरा राजा मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस के अनेक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। क्विज़ प्रतियोगिता में स्तनपान से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियों जैसे नवजात शिशु के लिए माँ के दूध का महत्व, स्तनपान के प्रारंभिक घंटे का महत्व, स्तनपान से मां और शिशु दोनों को होने वाले लाभ, स्तनपान से जुड़ी सामाजिक मान्यताएं, और सही स्तनपान तकनीक जैसे विषयों पर प्रश्न पूछे गए। छात्रों ने इन सभी प्रश्नों का उत्तर दिया।कुपोषण विभाग में भी स्तनपान विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें डॉ. ऋचा अंबे ने बच्चों की माताओं को स्तनपान के महत्व के विषय में विस्तार से काउंसलिंग की और उन्हें इससे जुड़े सही तरीकों और लाभों के बारे में जागरूक किया।

Next Post

चंबल, सिंध और क्वारी नदियों का जलस्तर गिरा, 50 से ज्यादा गांवों को राहत

Thu Aug 7 , 2025
भिंड: चंबल, सिंध और क्वारी नदियों का जलस्तर गिरने से 50 से ज्यादा गांवों को राहत मिली है लेकिन प्रशासन की ओर से राहत और पुनर्वास के काम काफी धीमी गति से हो रहे हैं। कई प्रभावित गांवों में अब तक न तो सफाई अभियान चला और न ही स्वास्थ्य […]

You May Like

Play sound