मानसून के पूर्व तैयारियों में जुटा एनएचएआई

इंदौर:बारिश शुरू होने के पहले एनएचएआई ने भी सड़कों पर सुधार और अन्य कार्य चालू कर दिए हैं. मानसून के दौरान संभावित जलभराव, कटाव, ढलानों के क्षरण, दृश्यता में कमी तथा यातायात जाम जैसी परेशानियों से निपटने के लिए पूरे प्रदेश में काम शुरू कर दिया है. इसमें राजमार्ग पर स्थित बोगदों में जमा मिट्टी और कूड़ा तथा सर्विस रोड पर पेंचवर्क का काम शुरू किया गया है.

एनएचएआई ने प्रोजेक्ट इम्प्लीमेंटेशन यूनिट्स एवं इंजीनियरो को निर्देश दिए हैं कि नेशनल हाईवे की नालियों, कल्वर्ट, पुलों, अंडरपासों एवं क्रॉस ड्रेनेज लाइनो की सफाई कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जाए , ताकि वर्षा जल की निकासी निर्बाध हो सके. साथ ही सड़क किनारे स्थित ड्रेनेज चैनलों एवं जल निकासी मार्गों से गाद, मलबा को हटाने काम किया जा रहा है.

मानसून के दौरान सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय राजमार्गों पर क्रैश बैरियर, पैरापेट, रिफ्लेक्टिव डिलिनेटर, रोड मार्किंग, कैट्स आई, चेतावनी संकेतक एवं दिशा सूचक बोर्डों का निरीक्षण एवं मरम्मत कार्य भी किया जा रहा है. इसके अतिरिक्त, जिन स्थानों पर नए डायवर्जन बनाए गए हैं, उन्हें पीक्यूसी (पेवमेंट क्वालिटी कांक्रीट) तकनीक के माध्यम से निर्मित किया जा रहा है. यह तकनीक डायवर्जनों को अधिक मजबूत, टिकाऊ एवं बारिश  में भी मजबूत रहती है.

Next Post

खजराना गणेश मंदिर के पुजारी परिवार पर गंभीर आरोप

Wed Jun 10 , 2026
इंदौर: शहर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर से जुड़ा एक मामला मंगलवार को कलेक्टर जनसुनवाई में सामने आया. मंदिर के पुजारी पुनीत भट्ट की पत्नी डॉ. इन्द्रा भट्ट ने अपने पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की.डॉ. इन्द्रा […]

You May Like