सक्रिय कार्यकर्ता भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी

देवसर। भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय कार्यकर्ता सबसे बड़ी पूंजी है।कार्यकर्ताओं की लगन एवं मेहनत के दम पर ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है आज देश के सभी कोने में भाजपा का परचम लहरा रहा है। उक्त आशय के विचार सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक ने देवसर में आयोजित मंडल नौढिया एवं जियावन के संयुक्त सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन में व्यक्त किए।

विधानसभा सिहावल अंतर्गत मंगल भवन देवसर में मंडल नौढिया एवं जियावन का संयुक्त सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विधिवत प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित सुंदरलाल शाह जिलाध्यक्ष भाजपा ने अपने उद्बोधन में भाजपा की 6 अप्रैल 1980 को हुई स्थापना से लेकर वर्तमान में देश के हर कोने तक हुए विस्तार पर प्रकाश डाला। भाजपा के स्थापना दिवस 6 अप्रैल से 3 माह तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यक्रम में पूरी निष्ठा एवं लगन से सहभागिता निभाएं जिससे कार्यक्रम की सार्थकता हो एवं कार्यक्रमों की जानकारी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन जन को मिले।विधायक ने अपने उद्बोधन में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में प्रकाश डालते हुए कहा कि हर सक्रिय कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ मिले।

Next Post

रोगी कल्याण के खाते में लाखों जमा,मरीज को ठंडा पानी भी नसीब नही

Tue Apr 8 , 2025
सतना।सरदार वल्लभ भाई पटेल जिला चिकित्सालय सतना की रोगी कल्याण समिति की कार्यकारिणी सभा की मंगलवार को कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में जिला चिकित्सालय में पार्किंग और चिकित्सा सेवाओं के संबंध में चर्चा कर निर्णय लिये गये। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य […]

You May Like