
पांढुरना। नगर के जवाहर वार्ड निवासी एक ढाई वर्षीय बालक को उसी के घर में जहरीले संर्प द्वारा दंश करने पर परिजनों द्वारा इसे तुरंत ही नगर के शासकीय चिकित्सालय लाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बालक को नागपुर रेफर किया गया है ।
शासकीय चिकित्सालय के सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार नगर के जवाहर वार्ड में अमरावती रेलवे फाटक के पास रहने वाले राहुल बिटालिया के ढाई वर्षीय पुत्र को शनिवार की शाम लगभग 7:25 बजे इसी के घर में एक जहरीले सर्प द्वारा दंश करने पर परिजनों द्वारा तुरंत ही इस बालक को नगर के शासकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां बालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद इसे नागपुर रेफर किया गया है।
