कलेक्टर ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण, ठंड से ठिठुर रहे अटेंडरों को बांटे कंबल

ग्वालियर: जिला चिकित्सालय का कलेक्टर रुचिका चौहान एवं नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों से बात की। इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को मरीजों के उपचार एवं सर्दी से बचने की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही मरीजों के साथ रुके अटेंडरों को ठंड से बचने के लिए कंबल वितरित किए।

ग्वालियर में इस समय जबरदस्त ठंड पड़ रही है। ऐसे में जिला चिकित्सालय मुरार में उपचार के लिए आए मरीज एवं उनके अटेंडर को ठंड का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर एवं नगर निगम आयुक्त ने मुरार जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया और वहां पर मरीजों से बात कर उनकी स्थिति जानी। साथ ही वहां पर अटेंडरों को कंबल वितरण किए।

Next Post

नेशनल पार्क सेंचुरी के ईकोसेंसेटिव जोन का बेसलाइन सर्वे पूर्ण

Thu Jan 8 , 2026
ग्वालियर: नेशनल पार्क सेंचुरी के ईकोसेंसिटव जोन के मास्टर प्लान निर्माण के लिये घाटीगाँव अभ्यारण्य क्षेत्र में अधिकृत कंपनी सांईं कंस्ट्रक्शन द्वारा बेसलाइन सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। बेसलाइन सर्वेक्षण का प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा जायेगा। संभागीय आयुक्त मनोज खत्री की अध्यक्षता में ईकोसेंसेटिव जोन के […]

You May Like