
ग्वालियर। श्री सनातन धर्म मंदिर में आज कामिका एकादशी श्रद्धा भाव से मनाई गई। मंदिर के अध्यक्ष विजय गोयल एवं प्रधानमंत्री रमेश चंद्र गोयल लल्ला कोषाध्यक्ष राकेश बंसल धर्म ने बताया कि कामिका एकादशी के अवसर पर भगवान चक्रधर एवं श्री गिरिराज धरण का आकर्षक श्रंगार किया गया। भगवान चक्रधर को कलंगीदार राजस्थानी पगड़ी, मोरपंख, मकराकृत कुण्डल, मोतियों से जड़ा कण्ठा, कमल पुष्प एवं पुष्पमाला धारण कराकर मनमोहक श्रृंगार किया गया।मुख्य पुजारी पंडित रमाकांत शास्त्री ने भक्तों को एकादशी व्रत की कथा सुनाई। भगवान को राधा रसोई में निर्मित फलाहारी भोग अर्पित किया गया। भक्तों ने श्रद्धा अनुसार दान पुण्य कर दर्शन लाभ प्राप्त किया।संध्या आरती के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। शयन के समय ठाकुर जी को दूध एवं पान का भोग अर्पित किया गया। नियमित भक्तों ने भगवान को ब्रज भाव से ओत प्रोत भजन सुनाए एवं श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी हे नाथ नारायण वासुदेव मधुर संकीर्तन किया। इस अवसर पर बृजेश भुजंग राजेश गर्ग, बृजेश पाठक, संतोष गुप्ता, राधेश्याम मंगल आदि उपस्थित थे।
