हत्या का प्रयास करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, फरार अन्य की तलाश जारी 

भोपाल। गुनगा थाना पुलिस ने एक युवक की हत्या का प्रयास करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्त में आए आरोपियों के अन्य साथी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है.

जानकारी के मुताबिक युवक राहुल अहिरवार से दो दिन पहले आरोपी दौलत लोधी से अवैध शराब को लेकर विवाद हो गया था. इस विवाद के चलते आरोपी ने रविवार को देर रात अपने आठ साथियों के साथ अलग-अलग वाहन से एक शराब की दुकान पर पहुंचा, जहां राहुल अहिरवार खड़ा था. आरोपियों ने राहुल पर इस दौरान तलवारों से जानलेवा हमला कर दिया. शोर शराबा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए. मामले की सूचना तुरंत ही पुलिस को दी गई. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया. फरियादी के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया. आरोपियों की पहचान करते हुए पुलिस ने सचिन, विशाल के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है. अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है. हमला करने वाले आरोपियों को लेकर जानकारी सामने आई है कि सभी शराब माफिया हैं. पीड़ित राहुल एक शराब की दुकान में वाहन चालक का काम करता है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Next Post

लॉजिस्टिक्स एवं वेयरहाउसिंग क्षेत्र में निवेश का नया केंद्र बनेगा मप्र

Mon Jul 27 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश को देश के अग्रणी लॉजिस्टिक्स एवं वेयरहाउसिंग हब के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए 29 जुलाई 2026 को नई दिल्ली स्थित नवीन मध्यप्रदेश भवन में स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन राउंडटेबल ऑन लॉजिस्टिक्स का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में उद्योग जगत, लॉजिस्टिक्स कंपनियों, निवेशकों […]

You May Like