जल्द राज्य को मिलेगी नौंवें टाइगर रिजर्व की सौगात: यादव

भोपाल, 06 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज बताया कि जल्द ही राज्य को माधव टाइगर अभयारण्य के तौर पर नौंवें टाइगर रिजर्व की सौगात मिलने वाली है।

डॉ यादव ने अपने बयान में कहा कि मध्यप्रदेश वन्यजीव संरक्षण में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। माधव टाइगर अभयारण्य जल्द ही राज्य का 9वां टाइगर रिज़र्व बनेगा, जिससे चंबल अंचल में वन्यजीवों की समृद्धि बढ़ेगी। माधव टाइगर रिजर्व के लिए औपचारिकताएं लगभग पूरी हो चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि कल ही श्योपुर जिले के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में पांच और चीते छोड़े गए हैं। उनमें से तीन का जन्म मध्यप्रदेश में हुआ है। गर्व की बात है कि पहले छोड़े गए चीते न केवल शिकार कर रहे हैं, बल्कि कुशलता से जंगल में विचरण कर रहे हैं। प्रकृति संतुलन की यह अनमोल झलक हमारे प्रदेश में दिख रही है।

Next Post

औद्योगिक विकास के नये युग की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश: यादव

Thu Feb 6 , 2025
भोपाल, 06 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश अपने रणनीतिक प्रयासों से औद्योगिक विकास के नए युग की ओर अग्रसर है। निवेशकों को अधिक प्रभावी अवसर देने के लिए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में राज्य के प्रमुख 6 सेक्टर्स पर केंद्रित समिट के आयोजन […]

You May Like