हर जोन में बनेगा एक-एक आदर्श वार्ड : निगमायुक्त

जबलपुर: शहर में स्वच्छता के नए मानक स्थापित करने के लिए नगर निगम ने एक अभिनव योजना तैयार की है। इसके तहत हर जोन में एक-एक वार्ड को आदर्श वार्ड के रूप में विकसित किया जाएगा। इन वार्डों में सफाई, कचरा प्रबंधन और सौंदर्यीकरण की मिसाल पेश की जाएगी, जिससे प्रेरित होकर अन्य वार्ड भी अपने स्तर में सुधार करेंगे। ये बातें निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने कहीं हैं।

निगमायुक्त ने मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की गहन समीक्षा की। समीक्षा बैठक के साथ-साथ निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने शहर की सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए कड़े कदम उठाए, वहीं दूसरी ओर कर्मचारियों में आत्मीयता और कर्तव्यबोध जगाने के लिए सकारात्मक मार्गदर्शन भी दिया है।

बैठक में निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने ये भी कहा कि यदि निरीक्षण के दौरान कहीं भी सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी पाई गई तो स्वच्छता मानकों में कोताही बरतने वाले लोगों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कारवाई की जाएगी। इस मौके पर निगमायुक्त ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और सफाई मित्रों से भावुक अपील करते हुए कहा कि वे इस शहर को अपना घर समझकर काम करें। जब कार्य में अपनेपन का भाव होगा, तो स्वच्छता स्वत: ही नजर आने लगेगी।

Next Post

11 दिन से लापता अमरोहा की महिला पांढुरना में मिली, पुलिस ने परिवार से मिलाया

Wed Sep 2 , 2026
पांढुरना। उत्तर प्रदेश के अमरोहा से 11 दिन से लापता महिला मध्यप्रदेश के पांढुरना जिले के अंजनगांव में मिली। ग्रामीणों की सूचना पर बड़चिचोली पुलिस ने महिला को सुरक्षित अपने संरक्षण में लेकर पूछताछ की और अंतरराज्यीय पुलिस समन्वय के जरिए उसके परिजनों की जानकारी जुटाई। इसके बाद आवश्यक पहचान […]

You May Like

मनोरंजन