RPF की प्रताड़ना के खिलाफ स्टेशन पर आमरण अनशन पर बैठे पार्षद और युवक; झूठे केस दर्ज करने का आरोप

बीना। रेलवे सुरक्षा बल(आरपीएफ) से प्रताड़ित होकर नानक वार्ड पार्षद बीडी रजक सहित एक अन्य युवक स्टेशन परिसर में शनिवार की दोपहर को आमरण अनशन पर बोर्ड लगाकर बैठ गए हैं। दोनों का आरोप है कि आरपीएफ ने जबरन उन पर मामला दर्ज किया है।आमरण अनशन पर बैठे पार्षद बीडी रजक ने आरोप लगाते हुए कहा कि रेलवे क्षेत्र की अव्यवस्थाओं और कथित अनियमितताओं की शिकायत करने पर उन्हें निशाना बनाया गया है। उन्होंने रेलवे मंत्रालय और डीआरएम भोपाल सहित अन्य अधिकारियों को सड़क खुदाई और बाउंड्री वाल निर्माण की शिकायत भेजी थी। शिकायतों से नाराज अधिकारियों ने उन्हें धमकाया।उन्होंने आरोप लगाया कि 9 मई की रात आरपीएफ ने उन्हें पकड़कर मारपीट की, झूठे मामले में फंसाया और कोरे कागजों पर हस्ताक्षर कराए। साथ ही उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि कुछ दिन पूर्व चेन पुलिंग के मामले में आरपीएफ द्वारा उनके खिलाफ धारा 141 के तहत कार्रवाई भी की गई थी। उन्होंने कहा कि इस मामले की शिकायत उन्होंने बीना जीआरपी में करीब 15 दिन पहले आवेदन देकर की थी, लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी जीआरपी ने कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर आरपीएफ के खिलाफ शिकायत होने के बावजूद जांच क्यों नहीं की जा रही। उन्होंने कहा कि अब तक आरपीएफ और सहायक अभियंता के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने से नाराज होकर आज से उन्होंने आमरण अनशन शुरू किया है। रेल लाइन क्रास का बना दिया झूठ मामला शहर के भीमवार्ड निवासी कृष्णा पिता पूरन सेन ने बताया कि वह फुल्की का ठेला लगाता है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वह कुछ दिन पहले रेलवे कॉलोनी से फुल्की का ठेला लेकर निकल रहा था तभी आरपीएफ के जवान ने कहा कि रेलवे कॉलोनी में ठेला लगाने के महीने के सात सौ रुपए लगते हैं। जब मैने देने से मना किया तो वह गाली गलौज करने लगे। कुछ दिनों बाद जानकारी मिली कि आरपीएफ ने रेल लाइन क्रास के तहत झूठा मामला दर्ज कर लिया है। मामला कोर्ट में चल रहा है। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी कमल सिंह ने बताया कि पार्षद जो आरोप लगा रहे हैं, वह सरासर गलत हैं। जो भी कार्रवाई की गई वह विधिवत की गई है। मामला न्यायालय में चल रहा है। दोनों पक्षों के बयान के बाद होगी कार्रवाई जीआरपी निरीक्षक बीबीएस परिहार ने बताया कि पार्षद ने जो आवेदन दिया है। इस मामले में पार्षद और आरपीएफ से बयान लिए जाएंगे। जो इस मामले की जांच कर रहे हैं वह फिलफल छुट्टी पर है। जिसकी वजह से कार्रवाई में देरी हुई है।

Next Post

चावल, गेहूं नरम, दालों और खाद्य तेलों में घट-बढ़

Sat May 23 , 2026
नयी दिल्ली, 23 मई (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चावल की औसत कीमत गिर गयी। चावल के साथ गेहूं में भी नरमी देखी गयी। चीनी के भाव में टिकाव रहा जबकि दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत […]

You May Like