एम्स्टर्डम, 28 मई (वार्ता) नीदरलैंड्स ने अगले महीने होने वाली आईसीसी पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 त्रिकोणीय सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है है। यह टीम मेजबान कनाडा और अमेरिका के खिलाफ होगी। नीदरलैंड्स् इस साल की शुरुआत में आईसीसी पुरुष टी-20 विश्वकप में टीम के लिए खेलने वाले अधिकतर खिलाड़ियों को 15 सदस्यीय टीम में रखा गया है, जिसमें कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स एक बार फिर कप्तान के तौर पर टीम की अगुआई करेंगे। स्टार ऑल-राउंडर बास डी लीडे और सलामी बल्लेबाज मैक्स ओ’डॉड के साथ अनुभवी स्पिनर रोलोफ़ वैन डेर मर्व को भी टीम में शामिल किया गया है, जबकि सेबेस्टियन ब्रैट को टीम में वापस बुलाया गया है और वह 2021 के बाद अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने की दौड़ में हैं।
नीदरलैंड्स के मुख्य कोच रयान कुक कहा, “टॉपक्लास सीज़न में अब तक कुछ बहुत अच्छा प्रदर्शन हुआ है और यह इस टीम के लिए पिछले डब्ल्यूसीएल (लीग 2) टूर्नामेंट के बाद से हुए सुधारों और स्किल्स को दिखाने का एक शानदार मौका है।” नीदरलैंड्स अभी लीग 2 स्टैंडिंग में चौथे स्थान पर है, और इवेंट के खत्म होने पर टॉप चार टीमें अगले साल दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले 50-ओवर के आईसीसी पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफायर टूर्नामेंट में आगे बढ़ेंगी। नीदरलैंड्स का पहला मैच आठ जून को अमेरिका के साथ होगा। नीदरलैंड की टीम: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), सेबेस्टियन ब्रैट, नोआ क्रोस, सेड्रिक डी लैंग, बास डी लीडे, डैनियल डोरम, आर्यन दत्त, ओली एलेनबास, काइल क्लेन, माइकल लेविट, ज़ैक लायन-कैशेट, मैक्स ओ’डॉड, एलेक्स रॉय, विक्रम सिंह, रोएलोफ़ वैन डेर मर्व

