चावल, गेहूं नरम, दालों और खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 23 मई (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चावल की औसत कीमत गिर गयी। चावल के साथ गेहूं में भी नरमी देखी गयी। चीनी के भाव में टिकाव रहा जबकि दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 11 रुपये घटकर 3,859.37 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं 10 रुपये की गिरावट में 2,774 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटा 12 रुपये सस्ता हुआ। दाल-दलहनों में मिलाजुला रुख रहा।

मसूर दाल की औसत कीमत 23 रुपये और चना दाल की 18 रुपये प्रति क्विंटल गिर गयी। उड़द दाल आठ रुपये और मूंग दाल सात रुपये सस्ती हुई। तुअर दाल की कीमत 18 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी।
स्थानीय बाजारों में सरसों तेल 44 रुपये प्रति क्विंटल फिसल गया। वनस्पति चार रुपये और पाम ऑयल तीन रुपये सस्ता हुआ। सूरजमुखी तेल की कीमत 35 रुपये और सोया तेल की 30 रुपये बढ़ गयी। मूंगफली तेल 21 रुपये महंगा हुआ। मीठे के बाजार में आज गुड़ का औसत भाव सात रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गया जबकि चीनी में कमोबेश टिकाव देखा गया।

.....

Next Post

पीयूष गोयल बड़े व्यावसायिक प्रतिनिधिमंडल के साथ कनाडा जाने को तैयार, व्यापार समझौता वार्ताओं में गति मिलने की उम्मीद

Sat May 23 , 2026
नयी दिल्ली, 23 मई (वार्ता) केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल देश के व्यापार और उद्योग जगत के एक बड़े प्रतिनिधिमंडल के साथ शनिवार को कनाडा की यात्रा के लिए प्रस्थान कर रहे हैं और इस दौरान वहां अपने समकक्ष वाणिज्य मंत्री मनिंदर सिद्धू के साथ बैठक और विभिन्न […]

You May Like