भारत नेपाल ने व्यापार संबंधों को बढ़ाने की आवश्यकता पर सहमति जताई

नयी दिल्ली 13 अप्रैल (वार्ता) भारत और नेपाल ने दोनों देशों के बीच व्यापार संबंध और तस्करी रोकने के लिए परस्पर सहयोग में तकनीक का समावेश बढ़ाने की आवश्यकता पर सहमति जताई है।

दोनों पक्षों के बीच सीमा शुल्क सहयोग पर 21वीं महानिदेशक स्तरीय वार्ता 10-11 अप्रैल, 2025 को काठमांडू, नेपाल में आयोजित की गई थी।

रविवार को यहां जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार भारत और नेपाल के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व क्रमशः अभय कुमार श्रीवास्तव, (महानिदेशक, डीआरआई, सीबीआईसी ) और श्री महेश भट्टाराई ( महानिदेशक, सीमा शुल्क विभाग, नेपाल ) ने किया।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि दोनों पक्षों ने उन क्षेत्रों में सहयोग करने पर जोर दिया जो सीमा पार व्यापार और सीमा शुल्क संचालन की दक्षता तथा प्रभावशीलता को बढ़ा सकते हैं जो दोनों देशों को महत्वपूर्ण आर्थिक लाभ प्रदान करते हैं। दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने व्यापार को सुविधाजनक बनाने और माल की तस्करी को रोकने के लिए नई तकनीकों पर विचार करने के लिए पारस्परिक रूप से सहमति व्यक्त की।

Next Post

सुजानगढ़ में बनेगा सुक्षेम आरोग्य विहार बहुविशेषज्ञ अस्पताल

Sun Apr 13 , 2025
नयी दिल्ली 13 अप्रैल (वार्ता) केन्द्रीय विधि और न्याय तथा संसदीय कार्य राज्य मन्त्री अर्जुन राम मेघवाल मंगलवार को राजस्थान के सालासर हनुमान मन्दिर के निकट ऐतिहासिक सुजानगढ़ कस्बे में 250 करोड़ रुपए की लागत से तीन सौ पलंगों की क्षमता के सूक्षेम आरोग्य विहार बहु विशेषज्ञ अस्पताल का शिलान्यास […]

You May Like