सांबा के पास कुछ संदिग्ध ड्रोन देखे गए, सेना कर रही है कार्रवाई

नयी दिल्ली 12 मई (वार्ता) भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य कार्रवाई रोकने और सीमा पर सैनिकों की संख्या कम करने को लेकर बनी सहमति के कुछ घंटे बाद ही पाकिस्तान की ओर से जम्मू कश्मीर के सांबा सेक्टर के पास कुछ संदिग्ध ड्रोन देखे गए जिनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

सेना ने सोमवार रात बताया कि जम्मू-कश्मीर के सांबा के पास कुछ संदिग्ध ड्रोन देखे गए हैं। इन पर कार्रवाई की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि शाम पांच बजे भारत और पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशकों के बीच हॉटलाइन पर बातचीत हुई थी। इस बातचीत के दौरान दोनों पक्षों ने सीमा पर फायरिंग न करने और अग्रिम मोर्चे सहित सीमा पर सैनिकों की संख्या कम करने के प्रति सहमति व्यक्त की थी। लेकिन इसके कुछ घंटे बाद ही सांबा और कुछ अन्य क्षेत्रों में संदिग्ध ड्रोन देखे जाने के बाद इस पर सवाल उठने लगे हैं।

 

Next Post

होशियारपुर के दासुया व मुकेरियां में ब्लैकआउट

Mon May 12 , 2025
होशियारपुर, 12 मई (वार्ता) पंजाब के होशियारपुर जिले के दासुया और मुकेरियां नगरों में सोमवार रात ‘ब्लैकआउट’ की घोषणा जिला उपायुक्त आशिका जैन ने की। श्री जैन ने साढ़े नौ बजे एक वीडियो संदेश में कहा कि भारतीय सेना के निर्देशानुसार दोनों नगरों में रोशनी बंद कर दी जाएगी। उन्होंने […]

You May Like

मनोरंजन