चलती कार में लगी आग, बच कर निकला परिवार

रीवा। चोरहटा थाना अन्तर्गत निर्मल सिटी के पास एक चलती कार में अचानक आग लग गई और बीच सडक़ पर ही धू-धू कर कार जलकर खाक हो गई. मुकुन्दपुर से एक परिवार रेलवे स्टेशन जा रहा था तभी शाम 7 बजे के आसपास अचानक कार में आग लग गई. किसी तरह जान बचाकर कार सवार बाहर निकले. जब तक फायर बिग्रेड पहुंची तब तक कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार रेवांचल ट्रेन पकडऩे के लिये मुकुन्दपुर से एक परिवार रेलवे स्टेशन जा रहा था. जैसे ही कार चोरहटा थाना के आगे निर्मल सिटी के पास पहुंची अचानक उसमे आग भडक़ उठी. आग को देखते हुए चालक सहित कार में बैठे सभी लोग तत्काल बाहर निकल आए और एक बड़ा हादसा टल गया. देखते ही देखते कार पूरी तरह से आग के गोले में तब्दील हो गई. जब तक दमकल पहुंचा तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी. दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया उसके बाद आवागमन बहाल हुआ. सडक़ पर ही कार जल रही थी जिसके कारण सतना से रीवा की तरफ आने वाले वाहन रूक गये थे. आग बुझने के बाद वाहन रवाना हुए.

Next Post

सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या पर रहेंगी नजरें

Mon Nov 24 , 2025
नयी दिल्ली, 24 नवम्बर (वार्ता) भारत के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर सैयद मुश्ताक अली के नाम पर और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा आयोजित, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी भारत का प्रमुख इंटर-स्टेट घरेलू पुरुषों का टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट है। यह 26 नवंबर से 18 दिसंबर तक खेला जाएगा। आने वाला […]

You May Like