भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बात कही। उन्होंने लिखा कि मजबूत स्वास्थ्य व्यवस्था ही सशक्त मध्यप्रदेश का आधार है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार के लगातार प्रयासों के चलते पिछले दो वर्षों में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में प्रदेश ने अभूतपूर्व प्रगति हासिल की है।
सीएम ने अपने संदेश में स्वास्थ्य ढांचे के सुदृढ़ीकरण, चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार और बेहतर सेवाओं की उपलब्धता को सरकार की प्राथमिकता बताया।इसके साथ ही सीएम डॉ यादव ने धार जिले में स्थित पावन श्री चिंतामण गणेश धाम का भी उल्लेख करते हुए भगवान श्री गणेश से प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि विघ्नहर्ता भगवान गणेश की कृपा से सभी के जीवन में खुशहाली बनी रहे, यही उनकी प्रार्थना है।
Next Post
शीतला माता मंदिर पर भक्तों की सुविधा को लेकर जिला प्रशासन और मंदिर कमेटी की हुई बैठक
Wed Mar 18 , 2026
ग्वालियर: कल 19 मार्च से नवरात्रि प्रारंभ हो रही हैं । ग्वालियर जिले के प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर पर भक्तों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एसडीम नरेंद्र बाबू ने मंदिर संचालन समिति के साथ बैठक की। बैठक में पुलिस पी.एच.ई, सहित अन्य विभाग के अधिकारी भी […]

You May Like
-
11 months ago
ब्राजील – अमेरिका से संबध बिना शर्त वाले नहीं हैं: विएरा
-
10 months ago
शहर से निकाली निष्ठा कावड़ यात्रा…धर्ममय हुआ शहर
-
7 months ago
कलेक्टर से उपहार पाकर खिले बच्चों के चेहरे