शीतला माता मंदिर पर भक्तों की सुविधा को लेकर जिला प्रशासन और मंदिर कमेटी की हुई बैठक

ग्वालियर: कल 19 मार्च से नवरात्रि प्रारंभ हो रही हैं । ग्वालियर जिले के प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर पर भक्तों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एसडीम नरेंद्र बाबू ने मंदिर संचालन समिति के साथ बैठक की। बैठक में पुलिस पी.एच.ई, सहित अन्य विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।ग्वालियर से लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित शीतला माता मंदिर पर नवरात्रों में भारी संख्या में भक्त दर्शनों के लिए जाते हैं ।

मंदिर पर आने वाली भक्तों की भीड़ को देखते हुए एसडीएम नरेंद्र बाबू ने पी.एच.ई विभाग को नवरात्र मेले के दौरान पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही भक्तों के वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था के निर्देश दिए गए । भक्तों को मंदिर तक आने में कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए सड़क के आसपास के झाड़ियां इत्यादि को हटाने के निर्देश दिए गए हैं । इसके साथ ही भक्तों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नवरात्र मेले के दौरान पुलिस बल तैनात रखने के भी निर्देश दिए गए हैं।

Next Post

ग्वालियर: जलविहार में बिखरेगी लोक संस्कृति की छटा; 'रौद्रनाम' नवसंवत्सर का होगा भव्य स्वागत

Wed Mar 18 , 2026
ग्वालियर: ग्वालियर के ऐतिहासिक जलविहार के भव्य प्रांगण में ‘रौद्रनाम’ नवसंवत्सर 2083 का स्वागत समारोह गरिमामय तरीके से आयोजित किया जा रहा है। महापौर शोभा सिकरवार और सभापति मनोज तोमर की उपस्थिति में यह आयोजन विदाई और स्वागत की अनूठी परंपरा का साक्षी बनेगा।आज बुधवार, 18 मार्च को सायं 6 […]

You May Like