इंदौर: सोशल मीडिया पर हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में यमराज के हाथ में शराब की बोतल दिखाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. वीडियो का उद्देश्य शराब के प्रति जागरूकता फैलाना बताया जा रहा है, लेकिन जिस तरह से इसका प्रदर्शन किया गया उस पर बजरंग दल ने कड़ी आपत्ति जताई है.
बजरंग दल विभाग संयोजक प्रवीण दरेकर ने कहा कि कुछ लोग रील बनाकर लगातार सनातन धर्म और देवी-देवताओं का मजाक उड़ा रहे हैं. इस तरह की सामग्री से धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ऐसे कृत्यों पर रोक नहीं लगी तो संगठन पुलिस में शिकायत दर्ज कराएगा और संबंधितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेगा.
