आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ की वेल्थ फॉरएवर योजना, 99 की उम्र तक हर महीने बढ़ेगी कवर की राशि

मुंबई, 30 दिसंबर (वार्ता) जीवन बीमा कंपनी आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने कर मुक्त लाभ की सुविधा के साथ विरासती योजना से जुड़ा समाधान प्रदान करने वाला उत्पाद – आईसीआईसीआई प्रू वेल्थ फॉरएवर लॉन्च करने की घोषणा की है। कंपनी की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह उत्पाद उन ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है जो अपने प्रियजनों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना चाहते हैं। लाइफ कवर की राशि हर महीने तब तक बढ़ती रहती है जब तक ग्राहक 99 साल के नहीं हो जाते। ग्राहक की दुर्भाग्य से मृत्यु हो जाने पर पूरी लाइफ कवर राशि कर-मुक्त लाभ के रूप में लाभार्थियों को दी जाती है। यदि ग्राहक पॉलिसी अवधि तक जीवित रहता है, तो भुगतान की गयी पूरी प्रीमियम राशि वापस कर दी जाती है।

उदाहरण देते हुए बताया गया है कि एक 55 वर्षीय व्यवसायी जो इस उत्पाद में सात साल के लिए सालाना 30 लाख रुपये का निवेश करता है, उसका लाइफ कवर 1.5 करोड़ रुपये से शुरू होता है जो बढ़ता रहता है। पॉलिसीधारक की 85 साल की उम्र में मृत्यु होने पर नामित व्यक्ति को कर-मुक्त लाभ के रूप में 10 करोड़ रुपये मिलेंगे। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के मुख्य उत्पाद अधिकारी विकास गुप्ता ने लॉन्च की घोषणा करते हुए कहा, “देश में बढ़ती आय और जीवन प्रत्याशा के बीच लोग अब विरासती योजना के महत्व को समझने लगे हैं। हमें आईसीआईसीआई प्रू वेल्थ फॉरएवर पेश करते हुए खुशी हो रही है।” इसके अलावा, तीन साल बाद ग्राहकों को सालाना निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा प्रदान की जाती है।

Next Post

बीएसई ने गैर-पंजीकृत सलाहकारों के मोबाइल नंबर जारी कर निवेशकों को किया सावधान

Tue Dec 30 , 2025
मुंबई, 30 दिसंबर (वार्ता) बीएसई ने अवैध बिचौलियों के मोबाइल नंबर जारी कर निवेशकों को उनसे सावधान रहने की सलाह दी है। बीएसई ने मंगलवार को तीन मोबाइल नंबर जारी करते हुए बताया कि इन नंबरों से व्हाट्सऐप पर लोगों को निवेश और शेयर बाजार में कारोबार के बारे में […]

You May Like