भोपाल सीलिंग: 15 सितंबर का दिन क्यों है खास? दोनों पक्षों की तैयारी पूरी     

भोपाल। सीलिंग कार्रवाई के बीच अब सबकी नजरें 15 सितंबर को होने वाली सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर टिकी हैं।इसे इस मामले की निर्णायक सुनवाई माना जा रहा है।नगर निगम की कार्रवाई से प्रभावित व्यापारियों और याचिकाकर्ताओं की नजर अब कोर्ट के फैसले पर है।

सुनवाई से पहले दोनों पक्ष अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हैं।व्यापारियों का कहना है कि सीलिंग कार्रवाई से कारोबार पर असर पड़ा है और अब उन्हें सुप्रीम कोर्ट से राहत की उम्मीद है।वहीं, याचिकाकर्ताओं का कहना है कि कोर्ट में मामले से जुड़े दस्तावेज और अपना पक्ष मजबूती से रखा जाएगा।अब बड़ा सवाल यही है— 15 सितंबर की सुनवाई के बाद भोपाल के व्यापारियों को राहत मिलेगी या सीलिंग कार्रवाई का रास्ता और साफ होगा?

फैसले पर हजारों कारोबारियों की नजर है।

Next Post

7.52 लाख रुपए के राशन घोटाले पर कलेक्टर का एक्शन, FIR के निर्देश

Mon Sep 7 , 2026
टीकमगढ़। जिले में शासकीय राशन की हेराफेरी के मामले में कलेक्टर ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। शासकीय उचित मूल्य की दुकान भेला में करीब 7 लाख 52 हजार रुपए के राशन घोटाले का मामला सामने आया है। मामले की जांच में गड़बड़ी सामने आने के बाद कलेक्टर ने […]

You May Like