जबलपुर: जालसाज ने साध्वी को आश्रम के रजिस्टे्शन व उसके लिये जमीन दिलाने का झांसा देकर बीस लाख रुपये हड़प लिये। कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।पुलिस के मुताबिक साध्वी 50 वर्षीय आत्म निष्ठा उर्फ लता सिंह ठाकुर निवासी मन्नूलाल अस्पताल के समीप कोतवाली ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कुछ वर्ष पहले उनकी जान पहचान परविंद गुजराल उर्फ मोंटी से हुई थी, जो कि नियमित गौमुख आश्रम आता था।
जिसने उन्हें खुद को प्रापर्टी डीलर व राजनीतिक और प्रशासनिक व्यक्तियों से अच्छी जान पहचान होने का झांसा दिया था। जिस पर उन्होंने अपने आश्रम के लिये परविंदर से दो से तीन एकड़ जमीन दिखाने के लिये कहा। जिस पर परविंदर ने उन्हें बरेला वायपास के पास तीन एकड़ जमीन दिखाई और उक्त जमीन खुद की होना बताते हुए दस लाख रुपये एकड़ के हिसाब से बेचना बताया। जिसके बाद बीस लाख रुपये नगद व शेष दस लाख रुपये पंजीयन बैनामा के समय देना तय हुआ।
जब पीडि़ता ने जमीन का बैनामा करने की बात की तो आरोपी परविंदर टालमटोली करने लगा। जब पतासाजी की गई तो जानकरी लगी कि उक्त जमीन किसी किसान की है, जो कि परविंदर को जानता ही नहीं है। किसान के द्वारा बताया गया था कि मैं किसी मोंटी गुजराल को नही जानता हूं उक्त भूमि किसी मोंटी गुजराल की नही है। तबसे आज तक ना जमीन का पता है ना ही रजिस्ट्रेशन का पता है।
जब हमने पैसो को वापस मांगा तो मोंटी गुजराल टाल मटोल शुरू कर दी। जब उन्होंने पैसे देने का दवाब बनाया तो मोंटी बोला कि अभी मेरे पास पैसे नही हैं। जो पैसे आपने दिये थे उसके बदले में, मैं आपके परिचितों के गन लायसेंस करा दूंगा, इसके बाद मोंटी दोबारा नही मिला। इतना ही नहीं उसने अपना फोन भी बंद कर लिया, मोंटी ने धोखाधडी करते हुये 20 लाख रूपये हड़प लिये है।
