एयर ट्रैफिक कंट्रोलर की सजगता से मुंबई हवाई अड्डे पर टला बड़ा हादसा: एएआई

नयी दिल्ली, 11 जुलाई (वार्ता) भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने शनिवार को कहा कि मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तैनात एयर ट्रैफिक कंट्रोलर की सजगता के कारण सात जुलाई की रात एक बड़ा हादसा टल गया। एएआई ने बताया कि उस दिन एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या एक्सबी-1547 बागडोगरा से मुंबई आयी थी। विमान ने रात 9.47 बजे रनवे 27 पर लैंड किया। उसे रैपिड एग्जिट टैक्सीवे एन7 से होकर रनवे खाली करके टैक्सीवे डब्ल्यू6 से आगे बढ़ने के लिए कहा गया था। एयर इंडिया की दिल्ली जा रही उड़ान एआईसी 816 को 9.48 बजे रनवे 27 से उड़ान भरने की अनुमति दी गयी। इससे पहले, एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान रनवे से हटकर एन7 टैक्सीवे में प्रवेश कर चुका था।

एएआई ने बताया कि बारिश के कारण उस समय हवाई अड्डे पर दृश्यता कम थी। ऐसे में टावर में मौजूद सर्फेस मूवमेंट कंट्रोलर ने एडवांस्ड सर्फेस मूवमेंट गाइडेंस एंड कंट्रोल सिस्टम पर देखा कि एएक्सबी-1547 किसी कारण से टेक्सीवे एन7 से जंक्शन पर रुक गया था। पायलट से आगे बढ़ने के लिए कहने के लिए बार-बार संपर्क करने की कोशिश की गयी, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
इसके बाद मूवमेंट कंट्रोलर ने टावर कंट्रोलर को पूरी बात बतायी।

टावर कंट्रोलर ने एयर इंडिया एक्सप्रेस के पायलट से संपर्क किया जिसने कहा कि वह अब भी एन7 टैक्सीवे पर है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए टावर कंट्रोलर ने एयर इंडिया के पायलट से उड़ान भरने की प्रक्रिया बीच में हो छोड़ देने के लिए कहा। उस समय एयर इंडिया के विमान ने रनवे पर दौड़ना शुरू कर दिया था। हालांकि समय रहते उड़ान रोक देने के हादसा टल गया। एएआई ने मीडिया में आयी उन खबरों पर नाराजगी जाहिर की है जिनमें घटना में टावर कंट्रोलर की गलती बतायी गयी थी। प्राधिकरण के बयान में कहा गया है, “तथ्य इसके बिल्कुल उलट है। एयर ट्रैफिक कंट्रोलर की सतर्कता और समय पर उचित निर्णय लेने से सुरक्षा सीमा के उल्लंघन से बचा जा सका।”

.....

Next Post

वियतनाम में नौका डूबने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत, 21 को सुरक्षित बचा लिया गया

Sat Jul 11 , 2026
हनोई, 11 जुलाई (वार्ता) वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी एक नौका के शनिवार को समुद्र में पलट जाने से 15 लोगों की मौत हो गयी। इस नौका में कुल 32 भारतीय और चालक दल के चार सदस्य भी थे। इनमें से शेष 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। […]

You May Like