पुलिस रिमांड पर चाकू मारकर आभूषण लूटने वाले बदमाश गिरफ्तार

उज्जैन। शादी से लौट रहे पुत्र और मां पर चाकू से हमला कर सोने-चांदी के आभूषणों के साथ मोबाइल लूटने वाले 3 बदमाशों को गुरुवार दोपहर न्यायालय में पेश किया गया और पूछताछ के लिए दो दिनों का रिमांड मांगा गया। बदमाशों से 6 लाख के आभूषण बरामद किए गए हैं। बदमाशों में दो सगे भाई हैं।

बिरलाग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम गिंदवानिया में रहने वाले राहुल गुर्जर अपनी माता पन्नाबाई के साथ 4 फरवरी को शादी में शामिल होने ग्राम बरखेड़ा गया था। देर शाम लौटते वक्त खुरमुडी मार्ग ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास बाइक सवार 3 बदमाशों ने पाइप से हमला कर दोनों को गिरा दिया था और चाकू से वार कर पन्नाबाई से 1 किलो 700 ग्राम चांदी के आभूषण, सोने मुर्की और मोबाइल लूट लिया था। पन्नाबाई गंभीर घायन हुई थी। मामले में पुलिस ने राहुल गुर्जर की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू की थी। 6 दिनों की तलाश के बाद बुधवार को लूट में शामिल 3 बदमाशों को ग्राम घिनौदा भाटपचलाना क्षेत्र से पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बदमाशों में दिनेश पिता जानकीलाल मोंगिया 25 साल निवासी ग्राम खेरवास जिला धार, उसका भाई घनश्याम मोंगिया 30 साल और गणेश उर्फ गणपत पिता दशरथ मोंगिया 40 साल निवासी मंदसौर है। पुलिस ने तीनों की निशानदेही पर चांदी का कंदोरा, आंवले, कड़े, सोने की मुर्की, वीवो मोबाइल, लोहे का पाइप, चाकू, टीवीएस रेडॉन मोटर साइकिल बरामद की। थाना प्रभारी जितेंद्र पाटीदार ने बताया कि तीनों बदमाशों को गुरुवार दो पर न्यायालय में पेश किया गया था जहां से पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है। बदमाशों में शामिल घनश्याम के खिलाफ 11 और दिनेश के खिलाफ 9 आपराधिक मामले चोरी लूट के दर्ज है।

Next Post

पटवारी की CM को चिट्ठी: लोकतांत्रिक मूल्यों से भटक गई है सरकार

Thu Feb 12 , 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बजट सत्र से पहले मुख्यमंत्री को एक खुला पत्र लिखकर तीन बिंदुओं पर मांग रखी है। बजट सत्र 16 फरवरी से प्रारंभ होना प्रस्तावित है। पत्र में पटवारी ने आरोप लगाया कि सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक मर्यादाओं और प्रशासनिक नैतिकता से भटक […]

You May Like