ग्वालियर:माइनिंग विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में दबिश देकर अवैध रेत के फड़ पर छापामार कार्रवाई की। जिले में लंबे समय से अवैध रेत परिवहन और भंडारण की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं। इन्हीं शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए भारी पुलिस बल के साथ टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया।
छापे में 2 डंपर से अधिक अवैध रेत का भंडारण पकड़ा गया, जिसे तत्काल जब्त कर सुरक्षित स्थान पर भिजवाया गया। हालांकि फड़ संचालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा।पुलिस ने माइनिंग एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अवैध रेत माफिया को चिन्हित किया जा रहा है और जिले भर में इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Next Post
मेघालय उच्च न्यायालय ने सोनम रघुवंशी जमानत मामले पर फैसला सुरक्षित रखा
Thu Jun 11 , 2026
शिलांग, (वार्ता) मेघालय उच्च न्यायालय ने बुधवार को उस आपराधिक याचिका पर अपना फ़ैसला सुरक्षित रख लिया, जिसमें राज्य सरकार ने सोहरा में पिछले साल पति राजा रघुवंशी की हत्या की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली ज़मानत को चुनौती दी थी। न्यायाधीश वानलुरा डिएंगडोह की एकल पीठ ने अपने […]

You May Like
-
2 years ago
घर में घुसकर स्कूली छात्रा से अश्लील हरकत
-
9 months ago
कांचघर गोलीकांड: आरोपी गिरफ्तार