सिंगरौली की आरती सिंह उप्र में फतेहगढ़ की SP बनी

शक्तिनगर। बैढ़न-सिंगरौली की रहवासी आरती सिंह को फतेहगढ़ का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। यह फर्रुखाबाद का प्रशासनिक मुख्यालय है। आरती के पति अनिरुद्ध सिंह भी आईपीएस हैं। आरती व अनिरुद्ध का कैडर उत्तर प्रदेश है। साल 2017 में आरती सिंह का चयन सिविल सर्विस में हुआ था। उस वक्त हैदराबाद से पासिंग आउट परेड के बाद जारी तैनाती सूची में यूपी पुलिस के एडीजी कार्मिक दीपेश जुनेजा ने आरती सिंह को मथुरा का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया था। आईपीएस आरती के पिता उपेंद्र सिंह शक्तिनगर ने व्यवसाय शुरू किया और अन्य बच्चों के साथ उनकी दूसरी पुत्री आरती सिंह की प्रारंभिक शिक्षा भी शक्तिनगर से शुरू हुई। बाद में उपेंद्र सिंह सिंगरौली में मकान बनाकर शिफ्ट हो गए। यहां भी उन्होंने क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित व्यवसायी व समाजसेवी के रूप में खास पहचान स्थापित किया हैं। आरती की शुरूआती शिक्षा एनटीपीसी शक्तिनगर के आवासीय परिसर स्थित विवेकानंद विद्यालय से हुई। इसके बाद डीएव्ही स्कूल एनसीएल दुद्धिचुआ से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी किया और जबलपुर से बीबीए तथा इंदौर से एमबीए करने के दौरान ही इंडियन पुलिस सर्विसेस की तैयारी शुरू कर दिया। अथक परिश्रम के बदौलत आरती वर्ष 2017 में आईपीएस के लिए चयनित हुई। इसके उपरांत इनके पति अनिरुद्ध कुमार सिंह का भी 2018 में आईपीएस के लिए चयन हो गया था। आरती सिंह वाराणसी, कानपुर में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वाह किया। बृहस्पतिवार को उन्होंने फतेहगढ़ के पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।

Next Post

सचिन पिलगांवकर बने 'शिर्डी वाले साई बाबा' के सूत्रधार

Sat Apr 26 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड के जाने-माने चरित्र अभिनेता सचिन पिलगांवकर शो ‘शिर्डी वाले साई बाबा’ के सूत्रधार बन गए हैं। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न का नवीनतम शो शिर्डी वाले साई बाबा दर्शकों को आस्था और आत्म-परिवर्तन की एक गहन यात्रा पर ले जाने का वादा करता है। साई बाबा की अमर शिक्षाओं […]

You May Like